श्रीरामपुर के सांसद कल्याण बनर्जी महाष्टमी के अवसर पर संधि पूजा के दौरान मां दुर्गा की आराधना करते हुए भावुक हो गए. श्रीरामपुर के गंगादर्शन आवासन में आयोजित पूजा के दौरान उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े. उन्होंने संस्कृत के श्लोक का उच्चारण करते हुए मां दुर्गा से सभी के कल्याण और मंगल की कामना की.
Source: Aaj Tak
