भारत ने यूएई जाने वाले अपने नागरिकों को यात्रा से पहले पर्याप्त स्वास्थ्य बीमा लेने की सलाह दी है. दुबई स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास के मुताबिक कई भारतीयों को अचानक बीमारी या इमरजेंसी में भारी मेडिकल बिल का सामना करना पड़ा, जो कई बार मरीज और उसके परिवार की क्षमता से बाहर था. मिशन ने कहा है कि बीमा में कैशलेस सुविधा और मेडिकल रिपैट्रिएशन का खर्च शामिल होना चाहिए.
Source: Aaj Tak
