फ्लोरिडा के एक रिहायशी इलाके में रविवार को एक लियरजेट 60 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार सभी 9 लोगों की मौत हो गई. सह पायलट नतालिया गाडेल्हा फिल्गुएरास की भी इस हादसे में मौत हो गई. नतालिया ने हाई स्कूल के दौरान प्राइवेट पायलट लाइसेंस हासिल किया था और पिछले 9 महीनों से कमर्शियल पायलट के रूप में काम कर रही थीं.
Source: Aaj Tak
