जामिया मिल्लिया इस्लामिया में स्टूडेंट यूनियन की बहाली की मांग को लेकर प्रदर्शन तेज़ हो गया है. चार छात्र भूख हड़ताल पर बैठे हैं. छात्र-छात्राओं का आरोप है कि उनकी समस्याएं नहीं सुनी जातीं और विरोध करने पर नोटिस दिए जाते हैं.
Source: BBC Hindi International (Hindi)
