Hashtagintro

अमेरिका: कैलिफोर्निया के जंगलों में लगी भीषण आग, कई घर जलकर खाक

अमेरिका के दक्षिणी कैलिफोर्निया में जंगलों की भीषण आग ने भयंकर तबाही मचाई है. तेज और शुष्क सांता एना हवाओं के चलने से यह आग रिहायशी इलाकों में बहुत तेजी से फैल रही है. लोगों ने अपनी जिंदगी भर की मेहनत से जो आशियाने बनाए थे, वे सब जलकर राख और धुआं-धुआं हो चुके हैं. ऑरेंज काउंटी सहित कई इलाकों में अनेक घर इस भीषण आग की चपेट में आ चुके हैं. स्थानीय प्रशासन और दमकल कर्मी लगातार आग पर काबू पाने के लिए भारी मशक्कत कर रहे हैं. आग की भयावह स्थिति को देखते हुए जमीन से लेकर आसमान तक हर जगह से पानी डालने की कोशिश की जा रही है.

Source: Aaj Tak

Read full article on Aaj Tak

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समाचार की भाषा चुनें / Choose News Language