यूपी के गोंडा में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना सहारा बनी है. रानी और रंजीत की शादी पैसों की कमी के चलते अटकी हुई थी, लेकिन योजना के तहत उनका विवाह हो गया. जिला समाज कल्याण अधिकारी के मुताबिक, जिले में अब तक 7218 जोड़ों की शादी इस योजना के तहत कराई जा चुकी है.
Source: Aaj Tak
