राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन का इस्तीफा मंजूर कर लिया है. सूचना एवं प्रसारण और संसदीय कार्य राज्य मंत्री मुरुगन ने तमिलनाडु में बीजेपी को मजबूत करने के लिए पद छोड़ने का फैसला किया था. उन्होंने राज्यसभा की सदस्यता छोड़ने की इच्छा भी जताई है. उनके इस्तीफे के बाद मोदी मंत्रिपरिषद में फेरबदल की अटकलें तेज हो गई हैं.
Source: Aaj Tak
