ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में एक परिवार के 5 लोगों की मौत मामले में महेश का वॉइस नोट जांच का अहम हिस्सा बन गया है. ऑडियो में उसने अपनी दो बहनों और एक बहनोई पर परिवार की मौत का आरोप लगाया है. शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर हिरासत में लिया है. पोस्टमार्टम में जहरीले पदार्थ के सेवन के संकेत मिले हैं. विसरा रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट होगी.
Source: Aaj Tak
