Hashtagintro

न्यूयॉर्क में मोहम्मद यूनुस की फजीहत, बांग्लादेशियों ने लगाए 'आतंकवादी' के नारे

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस को अमेरिका के न्यूयॉर्क में भारी विरोध का सामना करना पड़ा है. जॉन एफ कैनेडी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरते ही बांग्लादेशी प्रवासियों ने उन्हें घेर लिया और उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की. व्हीलचेयर पर बैठे मोहम्मद यूनुस को प्रदर्शनकारियों ने आतंकवादी तक कह दिया और उन्हें तुरंत वापस जाने के नारे लगाए. प्रदर्शनकारियों का गंभीर आरोप है कि मोहम्मद यूनुस की सरकार के दौरान बांग्लादेश में लोकतंत्र पूरी तरह तबाह हो गया. देश में अल्पसंख्यकों, विशेष रूप से हिंदुओं पर लगातार अत्याचार किए गए और सैकड़ों बेगुनाह लोगों की हत्याएं हुईं. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में प्रदर्शनकारी यह कहते सुने जा सकते हैं कि यूनुस ने देश में हिंसा और उग्रवादी तत्वों को खुली छूट दे रखी थी.

Source: Aaj Tak

Read full article on Aaj Tak

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समाचार की भाषा चुनें / Choose News Language