पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता अर्जुन मुंडा का एक भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है. वीडियो में वह अपनी बीमार मां के पास बैठकर बांसुरी बजाते नजर आ रहे हैं. अर्जुन मुंडा ने मां के साथ बिताए इन पलों को साझा करते हुए उन्हें अपने जीवन का सबसे अनमोल आशीर्वाद बताया. उन्होंने लिखा कि मां का प्यार ही उनकी सबसे बड़ी ताकत और प्रेरणा है.
Source: Aaj Tak
