कौशांबी में पत्नी अनामिका की हत्या के करीब 15 साल पुराने मामले में अदालत ने धर्मेंद्र तिवारी उर्फ पप्पू को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. उस पर 23 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया. आरोप था कि भाभी से कथित अवैध संबंधों का विरोध करने पर पत्नी को प्रताड़ित किया जाता था. मामले में 12 गवाह पेश हुए.
Source: Aaj Tak
