वाराणसी के रामनगर में विश्व प्रसिद्ध रामलीला से जुड़े राजपरिवार के बेड़े का एक हाथी सात घंटे से बेकाबू है. पंचवटी-लंका मार्ग पर हाथी ने बिजली के खंभों, दोपहिया वाहनों और घरों को नुकसान पहुंचाया. उसे काबू करने की कोशिश में एक महावत घायल हो गया. पुलिस, वन विभाग और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचकर स्थिति संभालने में जुटी हैं.
Source: Aaj Tak
