CJP ने सौरव और आशुतोष की रिहाई के लिए दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया है. रत्ना सिंह ने बताया कि संगठन ने रात में ही तत्काल सुनवाई की मांग की है. उन्होंने कहा कि सौरव और आशुतोष को एक मिनट भी जेल में नहीं रहना चाहिए और राजनीतिक खेल के कारण उनकी आजादी नहीं छीनी जानी चाहिए. उन्होंने कहा कि न्याय मिलने में देरी नहीं होनी चाहिए.
Source: Aaj Tak