फ्रांस समेत यूरोप के कई देशों में महंगाई, महंगे मकानों, बेरोजगारी और सार्वजनिक सेवाओं की स्थिति को लेकर प्रदर्शन हुए हैं. फ्रांस में छात्र आंदोलन के दौरान हिंसा, आगजनी और लूटपाट की घटनाएं सामने आईं. इटली, बेल्जियम, पुर्तगाल और अल्बानिया में भी अलग-अलग मुद्दों पर लोग सड़कों पर उतरे. इन प्रदर्शनों में युवाओं की बड़ी भागीदारी रही है.
Source: Aaj Tak
