हरिद्वार में गंगनहर की 18 दिनों की वार्षिक बंदी के बाद हजारों लोग सूखी नहर में खजाना तलाशने उतर गए हैं. हर की पौड़ी समेत कई घाटों पर लोग 8-8 घंटे तक सिक्के, सोना-चांदी और दूसरी धातुएं खोज रहे हैं. किस्मत अच्छी हो तो कीमती आभूषण भी मिल जाते हैं.
Source: Aaj Tak
