एनसीपी के वरिष्ठ नेताओं की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से दिल्ली में हुई बैठक के बाद पार्टी में मतभेदों की अटकलें तेज हो गई थीं. लेकिन पार्टी ने इन खबरों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता उमेश पाटिल ने स्पष्ट किया कि सुनेत्रा पवार के नेतृत्व में पार्टी पूरी तरह से एकजुट है और किसी भी तरह की अंदरूनी कलह नहीं है.
Source: Aaj Tak
