सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर गठित 12 सदस्यीय विशेषज्ञ समिति ने नीट-पीजी (NEET-PG) और नीट-एसएस (NEET-SS) की प्रवेश व्यवस्था में बड़ा बदलाव करने की सिफारिश की है. समिति ने पर्सेंटाइल-आधारित सिस्टम को खत्म कर रैंक-आधारित मेरिट सिस्टम लागू करने का सुझाव दिया है, जिसे नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने 2027 से लागू करने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है.
Source: Aaj Tak
