न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 में भारत ने 226 रन का टारगेट हासिल कर 4 विकेट से जीत दर्ज की. हालांकि, इस मुकाबले में फील्डिंग, शुरुआती ओवरों की गेंदबाजी, मिडिल ओवर्स में रन रोकने और स्पिन विभाग के संतुलन पर सवाल उठे. दूसरे टी20 से ईशान किशन के बाहर होने के बाद वैभव सूर्यवंशी की प्लेइंग 11 में जगह को लेकर भी चर्चा तेज है.
Source: Aaj Tak
