उम्रभर दूसरों के दिमाग की उलझी नसों और जटिल बीमारियों से लड़ते रहे, न जाने कितने मरीजों के लिए जिंदगी की नई उम्मीद बने. 16 घंटे तक ऑपरेशन कर जुड़वां बच्चों को नई जिंदगी देने वाले पद्मश्री डॉ. अशोक कुमार महापात्र आखिरकार अपनी जिंदगी की जंग हार गए. दूसरों को बीमारी से उबारने वाले इस दिग्गज न्यूरोसर्जन ने का निधन 74 साल की उम्र में खुद भी न्यूरो की बीमारी से जुझते हुए हुआ.
Source: Aaj Tak
