लखनऊ के शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे जेल में बंद है. उसने जेल प्रशासन को मुलाकात करने वालों की सूची सौंपी है, जिसमें सिर्फ पिता और रायबरेली के परिजनों के नाम शामिल हैं. श्रद्धा के करीबी दोस्तों और परिचितों के नाम सूची से गायब हैं. जेल प्रशासन ने सूची पुलिस सत्यापन के लिए भेजी है. मंजूरी के बाद ही मुलाकात की अनुमति मिलेगी.
Source: Aaj Tak
