18 अक्तूबर 2026 को सेंट्रल लंदन के बीएफ़आई आईमैक्स में होने वाली इस ख़ास स्क्रीनिंग के सभी टिकट करीब एक महीने पहले ही पूरे बिक चुके हैं. टिकटों का ‘सोल्ड आउट’ होना इस बात की गवाही है कि रिलीज़ के 54 साल बाद भी ‘पाकीज़ा’ का जादू बरक़रार है. गुज़रा वक़्त उसकी चमक को धुंधला नहीं कर पाया.
Source: BBC Hindi International (Hindi)
