लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर डीआरआई और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने वंदे भारत एक्सप्रेस से पहुंचे एक यात्री के पास से 1.202 किलोग्राम विदेशी सोना बरामद किया। इसकी कीमत करीब 1.72 करोड़ रुपये है। आरोपी ने सोना नी-कैप की विशेष जेब में छिपा रखा था।
Source: Amar Ujala Breaking News (Hindi)
